मई में रत्न एवं आभूषण निर्यात घटा, ये है वजह

Gem and jewellery exports: मई में भारत का रत्न-आभूषण निर्यात 2.49% घटा, मुख्य कारण सोने की ऊंची कीमतें रहीं। जबकि हीरे, लैब-डायमंड और चांदी के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Gem And Jewellery Exports : रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में भारत के रत्न और आभूषण निर्यात में सालाना आधार पर 2.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट की मुख्य वजह सोने की ऊंची कीमतें और आपूर्ति में आई दिक्कतें बताई गई हैं। मई में कुल निर्यात घटकर 204.79 करोड़ डॉलर (करीब 19,573.96 करोड़ रुपये) रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब 210 करोड़ डॉलर था।

Gem and jewellery exports, GJEPC, export decline, gold prices, supply issues

मई में भारत का रत्न-आभूषण निर्यात 2.49% घटा

कुल निर्यात में हल्की गिरावट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक GJEPC की रिपोर्ट बताती है कि भले ही कुछ क्षेत्रों में सुधार देखने को मिला हो, लेकिन कुल मिलाकर निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रत्न एवं आभूषण उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, खासकर सोने की कीमतों में तेजी और कच्चे माल की उपलब्धता को लेकर।

End of Feed