NSO ने जारी किया GDP का पहला एडवांस एस्टीमेट, 7.3 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 5, 2024, 06:56 PM IST

Indias GDP Forecast: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी अनुमान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 7.3% बढ़ने की संभावना है।

Indias GDP Forecast: नेशनल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) द्वारा शुक्रवार को जारी अनुमान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 7.3% बढ़ने की संभावना है। सरकार को वित्तीय वर्ष 2024 के लिए साल-दर-साल ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो वित्तीय वर्ष 2023 में दर्ज 7 प्रतिशत से थोड़ा कम है।

GDP

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किया GDP अनुमान।

NSO के मुताबिक वर्ष 2023-24 में मौजूदा कीमतों पर नॉमिनल जीडीपी 296.58 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि 31 मई, 2023 को जारी वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी का अनंतिम अनुमान ( Provisional Estimate) 272.41 लाख करोड़ रुपये है। 2023-24 के दौरान GDP में 8.9 प्रतिशत का अनुमान है, जबकि 2022-23 में यह 16.1 प्रतिशत था।

End of Feed