Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, बढ़कर हुआ 615.97 अरब डॉलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 07:32 PM IST

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 9.11 अरब डॉलर बढ़कर 615.97 अरब डॉलर हो गया।

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 9.11 अरब डॉलर बढ़कर 615.97 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.816 अरब डॉलर बढ़कर 606.85 अरब डॉलर पर था। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक घटनाक्रमों के चलते दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign exchange reserves

बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 15 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 8.34 अरब डॉलर बढ़कर 545.04 अरब डॉलर हो गयीं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

End of Feed