भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.54 अरब डॉलर का इजाफा, अब 674.66 अरब डॉलर पर

Foreign Exchange Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.54 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब यह बढ़कर 674.66 अरब डॉलर हो गया है।

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.54 अरब डॉलर बढ़कर 674.66 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.11 अरब डॉलर रहा था।

Foreign Exchange Reserves

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ोतरी (तस्वीर-Canva)

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.60 अरब डॉलर बढ़कर 591.56 अरब डॉलर हो गईं।

End of Feed