कब से चलेगी बुलेट ट्रेन? केवल अमीरों के लिए नहीं, मिडिल क्लास के लिए भी उपयोगी, अश्विनी वैष्णव ने बताया कैसे?

Bullet Train Latest News: भारतीय रेलवे के इतिहास में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश को 15 अगस्त 2027 तक पहली बुलेट ट्रेन मिलेगी। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। यह बुलेट ट्रेन आधुनिक तकनीक के साथ मिडिल क्लास के लोगों के लिए भी उपयोगी और व्यावहारिक होगी।

Bullet Train Latest News: भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारत को 15 अगस्त 2027 तक अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। यह बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इस हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है और अब तक कई अहम उपलब्धियां भी हासिल की जा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से काम किया जा रहा है।

Bullet Train Latest News, Bullet Train Update news, Bullet Train Operation Date, Indian Railways

सिर्फ अमीरों के लिए नहीं! 2027 में मिडिल क्लास की रफ्तार बनेगी बुलेट ट्रेन (तस्वीर-istock)

मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर तैयार हो रही है बुलेट ट्रेन

आईएएनएस के मुताबिक रेल मंत्री ने साफ कहा है कि भारत की बुलेट ट्रेन केवल अमीरों के लिए नहीं होगी। इसे खास तौर पर मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प देना है, ताकि आम लोग भी आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकें। सरकार चाहती है कि बुलेट ट्रेन देश के आम नागरिकों की जिंदगी को आसान बनाए।

End of Feed