भारत में बॉडी लोशन की ऑनलाइन बिक्री में बढ़ोतरी, 2030 तक होगा ये हाल

Body Lotion Online Sales: भारत में बॉडी लोशन का बाजा तेजी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। मध्यम कीमत वाले गुणवत्ता वाले ब्रांड, विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित प्रोडक्ट और नैतिक मूल्यों वाले विकल्प उपभोक्ताओं में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। खुशबू, पैराबेन-फ्री और वीगन प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। ब्रांड्स को पारंपरिक बिक्री और मार्केटिंग तरीकों से हटकर डेटा आधारित और ग्राहक-केंद्रित रणनीतियां अपनानी होंगी। यह बदलाव निवेशकों और रिटेलर्स दोनों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।

Body Lotion Online Sales: भारत में बॉडी लोशन खरीदने के तरीके बदल रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसका बड़ा हिस्सा ऑनलाइन होगा। हाल ही में रेडसीर स्ट्रेटेजी कंसल्टेंट्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक बिकने वाले आधे से ज्यादा बॉडी लोशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदे जाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसे ब्रांड, जिनकी कीमत करीब 1.5 से 6 रुपये प्रति मिलीलीटर है और गुणवत्ता में बेहतर हैं, भविष्य में बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करेंगे। अनुमान है कि ये ब्रांड ऑनलाइन बिक्री के कुल अवसरों में 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान देंगे। इसका मतलब है कि उपभोक्ता अब केवल सस्ते या महंगे उत्पाद नहीं, बल्कि मूल्य और गुणवत्ता दोनों पर ध्यान देंगे।

body lotion online sales

2030 तक भारत में बिकने वाले आधे से ज्यादा बॉडी लोशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदे जाएंगे : रिपोर्ट (तस्वीर-istock)

पर्सनल केयर उत्पादों की ऑनलाइन हिस्सेदारी बढ़ेगी

आईएएनएस के मुताबिक रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2025 तक पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ रही है और यह रुझान आने वाले समय में भी जारी रहेगा। शहरी महिलाओं द्वारा ई-कॉमर्स पर बढ़ते ब्यूटी खर्च का असर बॉडी लोशन सेगमेंट पर भी दिखेगा। साथ ही, जो ब्रांड शुरू से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहे हैं, वे ऑनलाइन बिक्री को तेजी से बढ़ा रहे हैं।

End of Feed