Swiss Bank में भारतीयों की जमा रकम में गिरावट,कोरोना में बने रिकॉर्ड के बाद जानें कैसे आई कमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 11:59 AM IST

Indians Fund In Swiss Banks Down: दो साल पहले कोरोना काल में स्विस बैंकों में भारतीयों की 3.83 अरब स्विस फ्रैंक रकम जमा थी थ। जो कि उस वक्त 14 साल का का उच्चतम स्तर था। हालांकि इन जमाओं में उन भारतीयों की डिटेल नहीं है, जिन्होंने दूसरे देशों के जरिए स्विस बैंकों में रकम जमा कराई है। और न ही इसमें ब्लैकमनी की रकम का खुलासा किया गया है।

Indians Fund In Swiss Banks Down:स्विस बैंकों में में भारतीय नागरिकों और कंपनियों के जमा पैसे में बड़ी गिरावट आई है। साल 2022 में स्विस बैंकों में रखी गई भारतीय ग्राहकों की कुल जमा रकम 11 प्रतिशत घटकर 3.42 अरब फ्रैंक (करीब 30,000 करोड़) रह गई है। इस बात की डिटेल स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने दी है। खास बात यह है कि कोरोना काल में रिकॉर्ड ऊंचाई पर जमाएं पहुंचने के बाद यह गिरावट आई है। हालांकि इन जमाओं में उन भारतीयों की डिटेल नहीं है, जिन्होंने दूसरे देशों के जरिए स्विस बैंकों में रकम जमा कराई है। और न ही इसमें ब्लैकमनी की रकम का खुलासा किया गया है।

SWISS BANK INDIAN DEPOSIT

स्विस बैंक से भारतीयों का क्या मोह हो रहा है भंग

14 साल के हाई पर पहुंच गई थी रकम

End of Feed