Indians Payment In Kuwait: कुवैत भारतीयों की बदौलत बना अमीर देश, न जाएं तो डॉक्टर-इंजीनियर-बढ़ई तक मिलना मुश्किल

Indians Workers Killed in Kuwait, Fire In Building: भारतीय राजदूतावास, कुवैत की वेबसाइट के मुताबिक अनस्किल्ड कामगारों की कुवैत में 100 कुवैती दीनार (केडी) मंथली फिक्स सैलरी है। 100 केडी भारतीय करेंसी में 27262 रु बनते हैं। अनस्किल्ड कामगारों में मजदूर, कार वॉशर, हेल्पर, क्लीनर, माली आदि शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुवैत के लिए भारतीय बहुत अहम
  • इकोनॉमी में है खास योगदान
  • डॉक्टर-इंजीनियर-बढ़ई करते हैं काम

Indians Workers Killed in Kuwait due to Fire In Building: कुवैत की एक बिल्डिंग में लगी आग से 40 से अधिक भारतीयों के जान चली गई है। भारतीयों की कुवैत की इकोनॉमी में बहुत अहम भूमिका है। दरअसल इस देश की कुल जनसंख्या (48.6 लाख) में 21 प्रतिशत और कुल वर्कफोर्स में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय कामगार वहां अकसर बेहद खराब हालात में काम करते हैं। उन्हें आधी बनी बिल्डिंगों में तंग कमरों में या श्रमिक शिविरों में काम करना पड़ता है। वहां अकुशल (अनस्किल्ड) भारतीय श्रमिकों की मांग अधिक है। साथ ही वहां कमाई भारत की तुलना में काफी अधिक है, इसलिए लेबर वर्ग के लोग वहां चले जाते हैं। बढ़ई, राजमिस्त्री, घरेलू कामगार, फैब्रिकेटर, ड्राइवर, फूड और कूरियर डिलीवरी बॉय तक के मामले में कुवैत भारतीय वर्कफोर्स पर बहुत निर्भर है। इनकी डिमांड वहां काफी अधिक है। वर्ल्ड बैंक के डेटा के अनुसार GDP Per Capita के लिहाज से कुवैत दुनिया का 5वां सबसे अमीर देश है। कुवैत की GDP Per Capita 41,079.5 डॉलर (करीब 34.3 लाख रु) है।

Kuwait Fire In Building

कुवैत में कितने भारतीय रहते हैं

ये भी पढ़ें -

End of Feed