इंडियन शादियों की अमेरिका तक गूंज, बैंड, बाजा, बारात पर डेली 6250 करोड़ खर्च कर रहे भारतीय

भारतीय शादियों पर जमकर पैसा खर्च करते हैं। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में शादियों पर 3.75 लाख करोड़ रु खर्च किए गए। यानी डेली 6250 करोड़ रु शादियों पर खर्च हुए। 2019 के इन्हीं 2 महीनों में शादियों पर 2.5 लाख करोड़ रु खर्च हुए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर-दिसंबर में शादियों पर 3.75 लाख करोड़ रु खर्च
  • डेली शादियों पर लुटाए गए 6250 करोड़ रु
  • शादियों में 1 करोड़ रु का खर्च बेहद सामान्य

Spending On Marriage In India : भारत में शादी (Marriages in India) किसी फेस्टिवल से कम नहीं होती। परिवार और बाकी रिश्तेदारों के साथ मिलकर शादियां धूमधाम से की जाती हैं। मगर भारतीय धूमधाम वाली शादियों पर सैंकड़ों नहीं बल्कि हजारों-लाखों करोड़ रु खर्च कर रहे हैं।

Spending On Marriage In India

भारतीय खर्च कर रहे शादियों पर हजारों करोड़

कोरोना काल में शादियां बेहद सादगी में हुईं। मगर पिछले साल से शादियों में रौनक फिर से लौट आई, जिससे इन पर होने वाले खर्च और बिजनेस में भी काफी इजाफा हुआ।

End of Feed