गांधी जयंती पर भारत का शेयर बाजार बंद, दुनिया का क्या हाल, कहां पहुंचा क्रूड?

गांधी जयंती के अवसर भारत में सभी वित्तीय और सरकारी संस्थानों का अवकाश है। इसके चलते शेयर बाजार भी बंद है। लेकिन, दुनिया के शेयर बाजारों में क्रूड के दाम हलचल मचाए हुए हैं।

Share Market Closed Today : गांधी जयंती के मौके पर आज 2 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बंद है। NSE और BSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट भी आज बंद रहेगा। भारतीय बाजार में अगला कारोबार सोमवार, 5 अक्टूबर को होगा।

Share Market Closed Today

शेयर बाजार बंद

बाजार बंद होने के बीच निवेशकों की नजर आज ग्लोबल मार्केट, कच्चे तेल, रुपये और GIFT Nifty की चाल पर है। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र गिरावट रही। Sensex 570.59 अंक यानी 0.79% टूटकर 71,909.70 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 198.50 अंक यानी 0.88% गिरकर 22,421.95 पर पहुंच गया।

End of Feed