शेयर बाजार के उड़े परखच्चे, दुनिया के सबसे खराब परफॉमर्स में शामिल, ₹70 लाख करोड़ साफ

भारतीय शेयर बाजार फिलहाल दुनिया के सबसे खराब परफॉर्मर में शामिल हो गया है। जून 2025 में भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5.33 लाख करोड़ डॉलर के पीक पर पहुंचा। वहां से घटकर यह 4.5 लाख करोड़ डॉलर तक आ चुका है। इस तरह एक साल से कम समय में बाजार से करीब ₹70 लाख करोड़ साफ हो गए हैं।

India Market Crash FY26 : भारतीय शेयर बाजार में FY26 के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली। पीक वैल्यूएशन से करीब ₹70 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, महंगे कच्चे तेल और जियोपॉलिटिकल तनाव ने बाजार की चाल बिगाड़ दी, जिससे भारत ग्लोबल मार्केट्स से पिछड़ गया भारतीय बाजार की कुल वैल्यूएशन अपने पीक पर करीब 5.33 ट्रिलियन डॉलर थी, जो FY26 में घटकर 4.5 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई। इस तरह कुल मिलाकर करीब 0.83 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई। रुपये में यह गिरावट करीब ₹68–70 लाख करोड़ बैठती है, जो निवेशकों के लिए बड़ा झटका है। यह हालिया वर्षों में सबसे बड़ी वैल्यू इरेजन में से एक माना जा रहा है।

Stock Market Crash

भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती जा रही गिरावट

3 साल की सबसे बड़ी गिरावट

सिर्फ FY26 की बात करें तो भारत का मार्केट कैप करीब 7–8% गिरा, जो FY23 के बाद सबसे बड़ी सालाना गिरावट है। ग्लोबल स्तर पर केवल 13 बाजारों में गिरावट दर्ज हुई, और भारत उन कमजोर बाजारों में नौवें स्थान पर रहा। यह संकेत देता है कि इस बार भारत ने उभरते और विकसित दोनों बाजारों के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया।

End of Feed