Rupee vs Dollar: भारतीय मुद्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक के सबसे निचले स्तर पर फिसला रुपया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 11:10 AM IST

Rupee At All Time Low: रुपये में कमजोरी का सिलसिला शुक्रवार को भी बरकरार है। आज शुरुआती कारोबार में रुपया अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

नई दिल्ली। भारतीय रुपये की वैल्यू पिछले कुछ समय से बड़ी तेजी से कम हो रही है। रुपया लगातार एक के बाद एक नए निचले स्तर पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया (Rupee vs Dollar) 82 के स्तर के पार चला गया। डॉलर की तुलना में रुपया 82.22 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर (Rupee At All Time Low) पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.33 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई थी।

rupee dollar

Rupee vs Dollar: फिर टूटा रुपया, ऑल टाइम लो पर भारतीय मुद्रा

इस साल अब तक 10 फीसदी फिसला रुपया

End of Feed