Rupee vs Dollar: रुपया रिकॉर्ड निचले लेवल पर, 45 पैसे टूटकर 88.73 प्रति डॉलर हुआ

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.41 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में फिसलकर यह दिन के सबसे निचले स्तर 88.82 प्रति डॉलर तक लुढ़कने के बाद अंत में 88.73 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 45 पैसे लुढ़ककर 88.73 के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका के एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि के कारण भारतीय आईटी सेवाओं का निर्यात गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी के बीच रुपये पर दबाव कायम है।

Vivo V60e 5G (1)

डॉलर के मुकाबले रुपया एक बार फिर हुआ कमजोर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपया रिकॉर्ड निम्न स्तर पर आ गया। इसका कारण बाजार नए एच-1बी वीजा शुल्क को बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर करना है जिससे धन प्रेषण में वृद्धि की गति धीमी हो सकती है और अमेरिका को सेवा निर्यात में भारी कमी आ सकती है।

End of Feed