भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, तीसरी तिमाही में जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी

यह पहला मौका है, जब सरकार ने नए आधार वर्ष 2022-23 पर जीडीपी के आंकड़े जारी किए हैं, जो कि पहले 2011-12 था। मंत्रालय ने बताया कि तीसरी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत रही है।

भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि से ज्यादा है, जब विकास दर 7.4 प्रतिशत थी। यानी इस साल अर्थव्यवस्था की रफ्तार और मजबूत हुई है। यह आंकड़े सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किए हैं, जो बताते हैं कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर हो रही है।

GDP (3)

वित्त वर्ष 26 में रियल जीवीए की विकास दर 7.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

यह पहला मौका है, जब सरकार ने नए आधार वर्ष 2022-23 पर जीडीपी के आंकड़े जारी किए हैं, जो कि पहले 2011-12 था। मंत्रालय ने बताया कि तीसरी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत रही है। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में रियल ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (जीवीए) 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। वहीं, नॉमिनल जीवीए 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

End of Feed