Indian DJ Expo-2024: प्रगति मैदान में चल रहे इंडियन डीजे एक्सपो का दूसरा दिन, दर्शकों की जुटी भारी भीड़

Indian DJ Expo-2024: दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडियन डीजे एक्सपो का आज दूसरा दिन था। तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में आज करीब दस हजार से ज्यादा लोग पहुंचे और म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े विभिन्न तकनीकी उपकरणों के बारे में जानकारी ली।

Indian DJ Expo-2024: प्रगति मैदान के हाल नंबर 8 से 11 और 14 में चल रही इस प्रदर्शनी का कल अंतिम दिन है। गौरतलब है कि इवेंट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़े तकनीकी उद्योग की यह सबसे बड़ी वार्षिक प्रदर्शनी है जिसका आयोजन पिछले नौ सालों से किया जा रहा है।

Indian dj expo 2024 location, Indian dj expo 2024 venue, Indian DJ expo 2024 registration online, INDIAN DJ Expo 2024 date Delhi, Indian DJ Expo 2024 exhibitor list

डीजे एक्सपो2024।

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा इंडियन डीजे एक्सपो।

इस साल डीजे एक्सपो में 250 से अधिक ब्रांड्स हिस्सा ले रहे हैं। इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, " हम बहुत उत्साहित हैं क्योंकि इस बार हमें उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है, जो इस बात को साबित करती है कि भारत में डीजे इंडस्ट्री का भविष्य कितना शानदार है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हर आयु वर्ग के लोग म्यूजिक और डीजे से जुड़ी नई तकनीकों और उपकरणों के बारे में जानना चाहते हैं।"

End of Feed