रुपये की बढ़ेगी साख, बांग्लादेश-अफ्रीकी देशों के साथ रुपये में हो सकता है कारोबार

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 19, 2022, 03:57 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.77 के स्तर पर आ गया।

नई दिल्ली। भारतीय बैंक पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) और अफ्रीकी देशों के साथ रुपये में व्यापार संचालित करने की तैयारी में जुटे हैं। इस संदर्भ में सूत्रों ने बताया कि भारत के बैंक बांग्लादेश के अलावा मिस्र जैसे कुछ अफ्रीकी देशों के साथ रुपये में कारोबार शुरू करने की संभावना तलाश रहे हैं। इससे रुपये (Indian Rupee) को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के रूप में स्थापित किया जा सकेगा। इसका फायदा यह भी होगा कि विदेशी कारोबार रुपये में होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में होने वाली उठापटक के असर से बचा जा सकता है।

rupee

भारतीय रुपये की बढ़ेगी साख

इन देशों के साथ रुपये में हो रहा है विदेशी कारोबार

End of Feed