Onion Export: इन छह देशों को 99150 टन प्याज निर्यात करेगा भारत, प्रतिबंध के बावजूद दी अनुमति

Onion Export: प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध के बावजदू भारत सरकार ने 6 देशों बांग्लादेश, यूएई, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 मीट्रिक टन प्याज निर्यात करने की अनुमति दे दी है।

Onion Export: भारत सरकार ने 6 देश बांग्लादेश, यूएई, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 मीट्रिक टन प्याज निर्यात करने की अनुमति दे दी है। सरकार ने बताया कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती डिमांड के साथ-साथ पिछले वर्ष की तुलना में 2023-24 में कम अनुमानित खरीफ और रबी फसलों की पृष्ठभूमि में आया है। सरकार ने 8 दिसंबर 2023 को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। निर्यात को सुविधाजनक बनाने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) को इन देशों में प्याज निर्यात करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। NCEL प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ई-प्लेटफॉर्म के जरिये घरेलू उत्पादकों से प्याज की आपूर्ति करेगा। प्याज की आपूर्ति नामित एजेंसी या गंतव्य देशों की एजेंसियों को 100 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के साथ तय दरों पर की जाएगी।

Onion export of six countries,  Onion Rabi crop, Onion Kharif crop, Onion supply

6 देशों को प्याज निर्यात करेगा भारत (तस्वीर-Canva)

2000 मीट्रिक टन सफेद प्याज के निर्यात की अनुमति

महाराष्ट्र देश में सबसे बड़ा प्याज उत्पादक होने के नाते निर्यात के लिए प्याज का एक बड़ा आपूर्तिकर्ता है। इसके अतिरिक्त सरकार ने 2000 मीट्रिक टन सफेद प्याज के निर्यात की अनुमति दी है, जिसकी खेती विशेष रूप से मध्य पूर्व और कुछ यूरोपीय देशों के निर्यात बाजारों के लिए की जाती है। सफेद प्याज की उत्पादन लागत उच्च बीज लागत, अच्छी कृषि पद्धतियों को अपनाने और सख्त अधिकतम अवशेष सीमा आवश्यकताओं के अनुपालन जैसे कारकों के कारण अधिक है।

End of Feed