India–US Trade Deal: 10–12 दिसंबर की मीटिंग से तय हो सकती है टैरिफ पर बड़ी राहत

India–US Trade Deal पर अगले हफ्ते होने वाली बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। 10–12 दिसंबर के बीच होने वाली यह चर्चा दोनों देशों के बीच लंबे समय से रुके टैरिफ मुद्दों को सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है। अगर बातचीत सकारात्मक रहती है, तो भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलने का रास्ता खुल सकता है।

India–US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से रुकी हुई ट्रेड डील एक बार फिर तेजी पकड़ती नजर आ रही है। दोनों देशों के अधिकारी 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिनों की महत्वपूर्ण चर्चा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह बातचीत ट्रेड डील के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है। भले ही इसे औपचारिक राउंड नहीं कहा जा रहा, लेकिन इसकी रणनीतिक अहमियत इसे बेहद महत्वपूर्ण बना रही है।

India US Trade Deal

इस मीटिंग में अमेरिका की ओर से Deputy USTR रिक स्विट्ज़र की टीम हिस्सा लेगी। यह उनकी दूसरी भारत यात्रा होगी। रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी नाराजगी के बाद भारत के कुछ उत्पादों पर 25% टैरिफ और 25% अतिरिक्त पेनल्टी लगाई गई थी। उसी मुद्दे पर आगे बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारी लगातार भारत से संवाद कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी टीम 16 सितंबर को आई थी।

End of Feed