PM Modi ने जिन 4 चीजों की खपत कम करने की अपील की, उन्हीं पर भारत ने खर्च किए 240 अरब डॉलर

PM Modi ने हैदराबाद में अपनी रैली में देश की जनता से 1 साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। साथ ही पेट्रोल और खाने वाले तेल का इस्तेमाल भी कम करने को कहा है।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल, सोना, खाद्य तेल और रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की अपील की है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में इन्हीं चार वस्तुओं के आयात पर 240 अरब डॉलर (करीब 20 लाख करोड़ से अधिक) से ज्यादा खर्च किए, जो देश के कुल आयात बिल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है।

India spent 240 billion Dollars on the four things

सिर्फ 4 चीजों ने खाली किए भारत के खजाने के 240 अरब डॉलर, जानिए क्या हैं ये वस्तुएं

कच्चे तेल पर सबसे ज्यादा खर्च

ट्रेड डेटा के अनुसार भारत ने FY26 में कुल 775 अरब डॉलर का आयात किया, जिसमें केवल चार प्रमुख वस्तुओं का हिस्सा 240.7 अरब डॉलर रहा। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा कच्चे तेल का था। भारत ने अकेले क्रूड ऑयल आयात पर 134.7 अरब डॉलर खर्च किए। वैश्विक तनाव के कारण तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है।

End of Feed