'4 साल में 5 गुना बढ़ा भारत-रूस के बीच ट्रेड', जयशंकर बोले-व्यापार असंतुलन को तुरंत दूर करने की जरूरत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। साल 2021 में यह व्यापार 13 अरब का था जो कि बढ़कर 2024-25 में 68 अरब डॉलर का हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को तुरंत दूर किया जाना चाहिए।

S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। साल 2021 में यह व्यापार 13 अरब का था जो कि बढ़कर 2024-25 में 68 अरब डॉलर का हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को तुरंत दूर किया जाना चाहिए। ट्रेड, इकोनॉमिक, साइंटिफिक, टेक्नॉलिजकल एवं कल्चरल को-ऑपरेशन (IRIGC-TEC) पर इंडिया-रशिया इंटर-गवर्न्मेंटल कमीशन के 26वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि वार्षिक समिट की तैयारी के लिए IRIGC एक प्रमुख तंत्र है। IRIGC की बैठक इस साल के अंत में होनी है।

s jaishankar

रूस के दौरे पर हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर। तस्वीर-MEA

हमारा द्विपक्षीय व्यापार काफी बढ़ा है-जयशंकर

सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि पिछली बैठक नवंबर 2024 में दिल्ली में हुई थी, इसके करीब 10 महीने बाद हम दोबारा हम मिल रहे हैं। यह शायद दो सत्रों के बीच सबसे कम अवधि में होने वाली बैठक है। बीते चार सालों में सामानों के द्विपक्षीय व्यापार में हमारा द्विपक्षीय व्यापार काफी बढ़ा है। आपने देखा होगा कि जो व्यापार 2021 में 13 अरब डॉलर का था वह 2024-25 में बढ़कर 68 अरब डॉलर का हो गया है और इसके बढ़ने का क्रम जारी है।

End of Feed