बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 अगस्त 2025: सोने-चांदी के रेट में फिर उछाल, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कई दिनों से गिरावट जारी है। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, विदेशी बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। लगातार कई दिनों तक गिरावट के बाद फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 99147 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 112690 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट98946 रुपये प्रति 10 ग्राम98966 रुपये प्रति 10 ग्राम99147 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट98550 रुपये प्रति 10 ग्राम98570 रुपये प्रति 10 ग्राम98750 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट90635 रुपये प्रति 10 ग्राम90653 रुपये प्रति 10 ग्राम90819 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट74210 रुपये प्रति 10 ग्राम74225 रुपये प्रति 10 ग्राम74360 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट57883 रुपये प्रति 10 ग्राम57895 रुपये प्रति 10 ग्राम58001 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999111194 रुपये प्रति किलो112939 रुपये प्रति किलो112690 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोने चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 350 रुपये टूटकर 99,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। मंगलवार को यह 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, बुधवार को चांदी की कीमतें 1,500 रुपये टूटकर 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। मंगलवार को चांदी 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 3,326.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि, वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्यों लुढ़क रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। इसका कारण अमेरिकी डॉलर का मामूली बढ़त के साथ एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचना है। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठकों के सकारात्मक नतीजों के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने की उम्मीद का भी असर हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे संघर्ष के संभावित समाधान की उम्मीद बंधी है, जो हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक (मूल्यवान धालु शोध) मानव मोदी ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतें लगभग तीन हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं, जबकि निवेशक शुक्रवार को जैक्सन हॉल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच, अमेरिकी डॉलर सूचकांक एक सप्ताह से भी अधिक समय के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और डॉलर/रुपया टूटकर 87 के स्तर पर आ गया, जिससे घरेलू कीमतों पर और दबाव पड़ा। मोदी ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे पर नजर रखेंगे। इसे आज जारी किया जाएगा। इससे केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के रुख और सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

वायदा बाजार में सोने के भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 103 रुपये की गिरावट के साथ 98,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 103 रुपये या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 14,029 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,320.91 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी के भाव

वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत बुधवार को 667 रुपये की तेजी के साथ 1,10,678 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 667 रुपये या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 1,10,678 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 17,089 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37.17 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article