Times Now Summit 2026 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत GDP ग्रोथ के मामले में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे आगे है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश इनोवेशन और प्रोडक्ट क्वालिटी में भी तेजी से सुधार कर रहा है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और यही रफ्तार इसे शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उनका कहना है कि भारत अब केवल ग्रोथ नहीं, बल्कि गुणवत्ता और नवाचार आधारित विकास मॉडल पर काम कर रहा है। यदि यह ट्रेंड जारी रहता है, तो भारत के नंबर-1 इकोनॉमी बनने का लक्ष्य दूर नहीं।
GDP ग्रोथ बना सबसे बड़ा इंजन
टाइम्स नाउ समिट 2026 में अश्विनी वैष्णव
भारत की पहचाना को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की तेज आर्थिक वृद्धि इसे वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह भारत की मजबूत घरेलू मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और डिजिटल इकोसिस्टम ने देश की जीडीपी ग्रोथ को स्थिर बनाए रखा है।
टॉप 10 इकोनॉमी और GDP Growth
भारत टॉप-5 में होने के बावजूद ग्रोथ के मामले में सबसे आगे है, जबकि अमेरिका और यूरोप की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं 1–2% की स्लो ग्रोथ में फंसी हैं। चीन मिड-रेंज ग्रोथ पर है, लेकिन पहले जैसी रफ्तार नहीं रही। यही वजह है कि ग्लोबल ग्रोथ का इंजन तेजी से भारत की ओर शिफ्ट हो रहा है। भारत न केवल बड़ी इकोनॉमी है, बल्कि तेज भी है।
| रैंक | देश | GDP (ट्रिलियन $) | GDP Growth (%) |
|---|---|---|---|
| 1 | अमेरिका | ~30.5 | 2.0% – 2.1% |
| 2 | चीन | ~19.2 | 4.5% – 4.8% |
| 3 | जर्मनी | ~4.7 – 5.0 | 0.2% – 0.8% |
| 4 | भारत | ~4.2 – 4.3 | 6.2% – 6.6% |
| 5 | जापान | ~4.1 – 4.2 | 0.6% – 1.1% |
| 6 | यूनाइटेड किंगडम | ~3.8 – 4.0 | ~1.1% – 1.5% |
| 7 | फ्रांस | ~3.2 | ~0.6% – 1.3% |
| 8 | इटली | ~2.4 | ~0.4% – 0.9% |
| 9 | कनाडा | ~2.2 | ~1.4% – 1.8% |
| 10 | ब्राजील | ~2.1 | ~2.0% – 2.4% |
इनोवेशन में भारत की छलांग
देश में चलाई जा रहीं तमाम योजनाओं और उनके नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब केवल उपभोक्ता बाजार नहीं रहा, बल्कि इनोवेशन का केंद्र बनता जा रहा है। स्टार्टअप इकोसिस्टम, टेक्नोलॉजी एडॉप्शन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ने देश को नई दिशा दी है। भारत आज ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
प्रोडक्ट क्वालिटी पर फोकस
सरकार की योजनाओं और उनके नतीजों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब सरकार का फोकस अब “मेड इन इंडिया” से आगे बढ़कर “मेड इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” पर है। प्रोडक्ट क्वालिटी और मैन्युफैक्चरिंग स्टैंडर्ड्स में सुधार के जरिए भारत ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो और डिफेंस जैसे सेक्टर इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।
