भारत घरेलू नागर विमानन के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार : विमानन मंत्री

नायडू ने बताया कि भारत फिलहाल घरेलू नागर विमानन के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए वैश्विक स्तर पर भी तीसरे स्थान पर पहुंचने की दिशा में अग्रसर है।

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत विमानों को पट्टे पर देने वाले वैश्विक लीजिंग केंद्रों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय उनके पूरक के रूप में काम करते हुए मजबूत घरेलू परिवेश विकसित करने पर ध्यान दे रहा है। नायडू ने यहां गिफ्ट सिटी में आयोजित ’इंडिया एयरक्राफ्ट लीजिंग एंड फाइनेंसिंग समिट 2.0’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विमानन क्षेत्र तेज रफ्तार से बढ़ रहा है और यह न केवल देश बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी सक्षम बना सकता है।

Flight (12)

अब तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर यात्री संख्या 19.1 करोड़ तक पहुंच चुकी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

उन्होंने कहा, "वैश्विक विमान पट्टा बाजार, खासकर भारत से जुड़े हिस्से का आकार इतना बड़ा है कि दुनिया की कई निजी कंपनियां इसका हिस्सा बन सकती हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ते परस्पर जुड़ाव के कारण विभिन्न क्षेत्रीय केंद्र विकसित हो सकते हैं। भारत भी इस क्षेत्र में एक मजबूत वैश्विक खिलाड़ी बनना चाहता है लेकिन इसके साथ हम मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का पूरक भी बनना चाहते हैं।"

End of Feed