Forbes Billionaire List 2023:भारत के पास 169 अरबपति,पाक का नेपाल से भी बुरा हाल,अमेरिकी शाहिद बचा रहे हैं लाज

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 5, 2023, 04:33 PM IST

Forbes Billionaire List 2023: फोर्ब्स की 2640 लोगों की लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी को जगह नहीं मिली है। उससे तो बेहतर नेपाल और बांग्लादेश हैं, जहां के एक-एक अमीर इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे है। जबकि भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है।

Forbes Billionaire List 2023: फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की ताजा लिस्ट जारी कर दी है। साल 2023 की लिस्ट में भारतीयों ने एक बार फिर से डंका बजाया है। इस लिस्ट में 169 भारतीयों को जगह मिली है। जिसमें 16 नए भारतीय हैं। इसमें निखिल कामथ तो मात्र 36 साल में इस लिस्ट में पहुंच गए हैं। वैसे तो भारत की पाकिस्तान से कोई तुलना नहीं है। लेकिन फिर भी गाहे बगाहे तुलना हो जाती है। और हर बार ती तरह वह मात खा जाता है। फोर्ब्स की 2640 लोगों की लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी को जगह नहीं मिली है। उससे तो बेहतर नेपाल और बांग्लादेश हैं, जहां के एक-एक अमीर इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे है। पाकिस्तान, अमेरिकी नागरिक बन चुके शाहिद खान के भरोसे ही अपनी ढोल पीट सकता है। जिन्हें लिस्ट में 143 वां स्थान मिला है। यानी पाकिस्तान को लाज बचाने के लिए अमेरिकी शाहिद का ही सहारा है।

India NITIN KAMATH AND Pakistan Shahid Khan

फोर्ब्स की लिस्ट में नितिन कामथ सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति (बाएं), पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक शाहिद खान (दाएं)

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी को नौवां स्थान मिला है। इसके साथ ही वह एशिया के भी सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स ने अपने लेख में बताया है कि दुनिया भर के 2640 अरबपतियों के पास 12.2 लाख करोड़ डॉलर की दौलत है। इसमें सबसे ज्यादा 735 अरबपति अमेरिका के हैं। जिनकी कुल दौलत 4.5 लाख करोड़ डॉलर है। दूसरे नंबर 562 अरबपतियों के साथ चीन है। जिनके पास कुल 2 लाख करोड़ डॉलर की दौलत है। तीसरे नंबर पर भारत के अरबपति हैं। भारत में कुल 169 अरबपतियों के पास 675 अरब डॉलर की दौलत है।

End of Feed