भारत को मिला एनर्जी का नया खजाना! ONGC ने अरब सागर में शुरू किया गैस का उत्पादन, क्या खत्म होगा LPG संकट?

ईरान संकट के बीच भारत को गैस का जैकपॉट मिल गया है। ONGC के Daman Upside Project से गैस प्रोडक्शन शुरू हो गया है। इससे भारत में गैस की आपूर्ति बढ़ेगी और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ईरान युद्ध के कारण भारत की तेल और गैस आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस बीच राहत की एक बड़ी खबर आई है। ONGC के Daman Upside Project से गैस प्रोडक्शन शुरू हो गया है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनी ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) ने अरब सागर में स्थित अपने 'दमन अपसाइड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट' (DUDP) से गैस का उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। मुंबई से लगभग 180 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित इस प्रोजेक्ट को ONGC ने किसी 'मिशन मोड' की तरह पूरा किया है। करीब 1 अरब डॉलर (लगभग ₹8,300 करोड़) की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को टेंडर मिलने के महज 2 साल के भीतर चालू कर दिया गया है। 29 मार्च 2026 को प्लेटफॉर्म B-12-24P से गैस का प्रवाह शुरू हुआ, जिसे सीधे गुजरात के हजीरा प्लांट भेजा गया है।

ONGC Daman

ओएनजीसी दमन प्रोजेक्ट

ईरान संकट के बीच क्यों है यह 'संजीवनी'?

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद तेहरान ने हाल ही में हॉर्मुज और बाब अल-मंडेब जैसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल रास्तों को ब्लॉक करने की धमकी दी है। भारत अपनी जरूरत की 50% से अधिक नेचुरल गैस आयात (Import) करता है। ऐसे में घरेलू स्तर पर गैस उत्पादन बढ़ना भारत के लिए किसी 'रणनीतिक जीत' से कम नहीं है। इस गैस संयंत्र के चालू होने से भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी। घरेलू उत्पादन बढ़ने से विदेशी मुद्रा की बचत होगी। इतना ही नहीं, अगर ईरान युद्ध के कारण सप्लाई रुकती है, तो यह प्रोजेक्ट घरेलू मांग को संभालने में मदद करेगा।

End of Feed