India Gelatine & Chemicals Dividend: डिविडेंड देने के ऐलान से इंडिया जिलेटिन एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयर में आज 11 फीसदी से अधिक की मजबूती आई। कंपनी ने प्रति शेयर 10 रु का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रु ही है। ये फेस वैल्यू के आधार पर 100 फीसदी का डिविडेंड देगी। वैसे शेयर की मार्केट वैल्यू 475.90 रु है। कंपनी ने इंटरिम डिविडेंड की पेमेंट के लिए एलिजिबल शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए 15 मार्च 2024 को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। यानी जिन शेयरधारकों के पास 15 मार्च को इंडिया जिलेटिन एंड केमिकल्स के शेयर होंगे, केवल उन्हें ही डिविडेंड दिया जाएगा।
इंडिया जिलेटिन एंड केमिकल्स लिमिटेड देगी डिविडेंड
ये भी पढ़ें -
11.27 फीसदी उछला शेयर
आज बीएसई पर इंडिया जिलेटिन एंड केमिकल्स का शेयर 427.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 437 रु पर खुला। कारोबार के दौरान ये 480 रु तक उछला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी है। अंत में कंपनी का शेयर 48.20 रु या 11.27 फीसदी की मजबूती के साथ 475.90 रु पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 337.52 करोड़ रु है।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में ये शेयर 21.68 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में शेयर ने 23.11 फीसदी फायदा कराया है
- 6 महीनों में ये शेयर 18.81 फीसदी उछला है
- एक साल में इसने 107.09 फीसदी रिटर्न दिया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
