भारत का विदेशी कर्ज जून अंत में बढ़कर 747.2 अरब डॉलर पर पहुंचा: आरबीआई डाटा

रिजर्व बैंक के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया और अन्य प्रमुख मुद्राओं जैसे येन, यूरो और एसडीआर की कीमतों में आई गिरावट के कारण मूल्यांकन में 5.1 अरब डॉलर की कमी आई।

भारत का विदेशी कर्ज जून 2025 के अंत में 747.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो मार्च 2025 के अंत के मुकाबले 11.2 अरब डॉलर अधिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के संदर्भ में बाहरी कर्ज का अनुपात जून अंत में 18.9 प्रतिशत हो गया जो मार्च अंत के 19.1 प्रतिशत से कम है।

RBI

भारत ने सबसे अधिक विदेशी कर्ज अमेरिकी डॉलर में लिया हुआ है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

रिजर्व बैंक के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया और अन्य प्रमुख मुद्राओं जैसे येन, यूरो और एसडीआर की कीमतों में आई गिरावट के कारण मूल्यांकन में 5.1 अरब डॉलर की कमी आई।

End of Feed