चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीनों में भारत का निर्यात 15% बढ़ा, 2047 तक होगी 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था!

India Export Target: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 4 महीनों में भारत का निर्यात 15% बढ़ा है। सरकार ने इस साल 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात का लक्ष्य रखा है।

India Export Target : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा है कि भारत ने चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीनों में अपने निर्यात में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। नई दिल्ली में आयोजित 'भारतीय व्यापार महोत्सव 2026' के दौरान बोलते हुए उन्होंने बताया कि देश ने इस साल 1 ट्रिलियन (10 खरब) डॉलर के निर्यात का बड़ा लक्ष्य तय किया है। आईटीपीओ (ITPO) और कैट (CAIT) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय व्यापारियों से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने, उत्पादन बढ़ाने और दुनिया के बाजारों में अपनी पहुंच मजबूत करने की अपील की।

India Export Target, Piyush Goyal, India Export Growth, Free Trade Agreements, Brand India

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान (तस्वीर-ANI/istock)

पिछले साल बना था 863 अरब डॉलर का रिकॉर्ड

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीयूष गोयल ने देश के पिछले आर्थिक आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि भारत ने बीते वित्त वर्ष में 863 अरब डॉलर का रिकॉर्ड कुल निर्यात किया था। इसमें 442 अरब डॉलर का सामान (मर्चेंडाइज) और 421 अरब डॉलर की सेवाएं (सर्विस सेक्टर) शामिल थीं। पिछले छह वर्षों में भारत के कुल निर्यात में करीब 73 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि 863 अरब डॉलर से 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचना एक बड़ी छलांग है, खासकर तब जब दुनिया में कई तरह की आर्थिक अनिश्चितताएं और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।

End of Feed