India Export-Import: निर्यात में 12.7 फीसदी की गिरावट, अमेरिका-यूरोप में मंदी के असर से मांग गिरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 08:00 PM IST

India Export-Import: अप्रैल में आयात 49.90 अरब डॉलर रहा है जो बीते वर्ष अप्रैल 2022 में 58.06 अरब डॉलर रहा था।आयात में गिरावट की प्रमुख वजह पेट्रोलियम, कच्चा तेल, कोल और कोक के आयात में आई कमी है।

India Export-Import:देश का निर्यात अप्रैल, 2023 में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत घटकर 34.66 अरब डॉलर पर आ गया हैं। पिछले साल की समान अवधि में निर्यात 39.7 अरब डॉलर रहा था।सोमवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में देश का आयात भी सालभर पहले की तुलना में करीब 14 प्रतिशत घटकर 49.9 अरब डॉलर पर आ गया। अप्रैल, 2022 में यह 58.06 अरब डॉलर रहा था।विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष सारंगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए व्यापार आंकड़ों को भी संशोधित किया गया है।

india export-import

निर्यात में गिरावट

आयात में गिरावट

निर्यात की तरह आयात में भी गिरावट हुई है। अप्रैल में आयात 49.90 अरब डॉलर रहा है जो बीते वर्ष अप्रैल 2022 में 58.06 अरब डॉलर रहा था।आयात में गिरावट की प्रमुख वजह पेट्रोलियम, कच्चा तेल, कोल और कोक के आयात में आई कमी है। बीते वर्ष के मुकाबले इनके दामों में बड़ी गिरावट आई है।

End of Feed