फिनटेक स्टार्टअप में भारत का जलवा, जानिए दुनिया में किस नंबर पर काबिज है इंडिया

भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा फिनटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है, जिससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन का नंबर आता है। शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फिनटेक सेक्टर ने जनवरी-जून की अवधि में कुल 889 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

बेंगलुरु: भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा फिनटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है, जिससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन का नंबर आता है। शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फिनटेक सेक्टर ने जनवरी-जून की अवधि में कुल 889 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। अर्ली-स्टेज फंडिंग 361 मिलियन डॉलर रही, जो कि 2024 की दूसरी छमाही से 10 प्रतिशत और 2024 की पहली छमाही से 9 प्रतिशत अधिक है।

startup

भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा फिनटेक स्टार्टअप

स्टार्टअप और निजी कंपनियों पर नजर रखने वाले दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक, ट्रैक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में इस सेक्टर में 16 अधिग्रहण हुए, जो 2024 की पहली छमाही की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है। ट्रैक्सन की सह-संस्थापक नेहा सिंह ने कहा, "जबकि भारतीय फिनटेक सेक्टर की फंडिंग में अस्थायी गिरावट देखी गई है, प्रारंभिक चरण के निवेश में स्थिर गति और अधिग्रहण गतिविधि में वृद्धि यह संकेत देती है कि निवेशकों की रुचि विशेष रूप से स्केलेबल, इनोवेशन-आधारित मॉडल में मजबूत बनी हुई है।"

End of Feed