AI महाशक्ति बनेगा भारत! Amazon का मेगा प्लान, 2030 तक $48 बिलियन का निवेश ऐलान

भारत डेटा सेंटर और क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिये AI महाशक्ति बनने की तरफ बढ़ रहा है। गूगल और मेटा जैसे दिग्गजों के बाद अब Amazon ने भी भारत में AI सेक्टर में बड़े निवेश का ऐलान किया है।

Amazon India AI Investment Plan : भारत के डिजिटल इकोसिस्टम पर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में Amazon ने भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी निवेश योजनाओं में से एक का ऐलान किया है। कंपनी के CEO एंडी जैसी ने कहा है कि Amazon वर्ष 2030 तक भारत में अतिरिक्त 48 अरब डॉलर (करीब ₹4 लाख करोड़) का निवेश करेगा। इस निवेश का बड़ा हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर, ई-कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर और क्विक कॉमर्स के विस्तार पर खर्च किया जाएगा। जस्सी ने गुरुवार 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अमेजन के भारत में निवेश की योजनाओं का ऐलान किया।

Amazon AI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हुए अमेजन के सीईओ (Image Credit : x/@ajassy)

अमेजन का कुल निवेश 90 अरब डॉलर पार

इस नए निवेश के बाद पिछले दो दशकों में भारत के लिए Amazon की कुल निवेश प्रतिबद्धता करीब 90 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी। एंडी जैसी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजारों में शामिल है और कंपनी यहां लंबी अवधि के लिए बड़े पैमाने पर निवेश जारी रखेगी।

End of Feed