GDP Growth: अमेरिका में मंदी का डर लेकिन भारत के लिए आई अच्छी खबर, जानें किस रफ्तार से चलेगी GDP

India GDP Growth: मजबूत आर्थिक बुनियाद के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत के बीच रहेगी। महंगाई तथा रोजगार संबंधी चिंताओं से निटपने से ग्रामीण उपभोक्ताओं की क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

India GDP Growth:अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच, भारत को लेकर अच्छी खबर आई है। डेलॉयट इंडिया ने सोमवार को कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे और घरेलू नीति सुधारों में निरंतरता से चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था सात से 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। वर्ष के पहले छह महीनों में अनिश्चितता के दौर के बाद भारत दूसरी छमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज करेगा। शहरी-ग्रामीण उपभोक्ता के खर्च के अंतर, महंगाई तथा रोजगार संबंधी चिंताओं से निटपने से ग्रामीण उपभोक्ताओं की क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

India's GDP

जीडीपी ग्रोथ में तेजी

क्यों है तेजी की उम्मीद

डेलॉयट के अगस्त माह के भारत आर्थिक परिदृश्य के अनुसार, केंद्रीय बजट 2024-25 में कृषि उत्पादकता में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के मौके , विनिर्माण तथा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSME) के लिए वित्त तक पहुंच की चुनौती का समाधान करने की दिशा में की गई कई पहलों से आपूर्ति पक्ष की मांग में सुधार, मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।डेलॉइट इंडिया की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा कि वर्ष के पहले छह महीनों में अनिश्चितता के दौर के बाद भारत दूसरी छमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज करेगा।

End of Feed