Income Tax Rate and Slab 2023: नए साल में क्या होंगे टैक्स रेट्स और स्लैब? देख लें पूरी डिटेल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 22, 2022, 02:56 PM IST

Income Tax Rate and Slab 2023: मौजूदा समय में देश में दो कर व्यवस्थाएं लागू हैं। आप अपने हिसाब से इनमें से कोई भी चुन सकते हैं। देखना ये होगा कि अगले साल इसमें क्या बदलाव होता है।

नई दिल्ली। नया साल 2023 शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हर साल की शुरुआत में ही टैक्सपेयर्स सोच में पड़ जाते हैं कि इस साल उन्हें कितना टैक्स देना होगा। 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट पेश करेंगी। इस साल टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि उन्हें राहत दी जाएगी। कुछ विशेषज्ञ उम्मीद कर रहे हैं कि आगामी बजट 2023 में कुछ टैक्स स्लैब के लिए दरों में बदलाव किया जा सकता है। इस बीच कई लोग यह भी कह रहे हैं कि जो इनकम टैक्स रेट्स (Income Tax Rate) और स्लैब्स आकलन वर्ष 2022-23 में लागू थे, वही नए आकलन वर्ष में भी लागू रह सकते हैं। यानी सरकार की ओर से किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं है। सबसे पहले आइए जानते हैं भारत में मौजूदा इनकम टैक्स रेट क्या हैं।

tax

Income Tax Rate and Slab 2023: नए साल में क्या होंगे टैक्स रेट्स और स्लैब? देख लें पूरी डिटेल

इनकम टैक्स स्लैब और दरें (नई व्यवस्था)

  • 2.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: शून्य
  • 2.5- 5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 5 फीसदी
  • 5- 7.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 10 फीसदी
  • 7.50- 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 15 फीसदी
  • 10- 12.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 20 फीसदी
  • 12.5- 15 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 25 फीसदी
  • 15- 20 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 30 फीसदी
  • 20 लाख रुपये से ऊपर की सालाना इनकम पर: 30 फीसदी

End of Feed