Income Tax Filing 2024: करीब आ रही है ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख, टैक्सपेयर्स नोट कर लें ये 6 बातें

Income Tax Filing 2024: वित्तीय वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर (2024-25) के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। इसलिए टैक्सपेयर्स ये 6 काम जरूर कर लें।

Income Tax Filing 2024: वित्तीय वर्ष 2023-24 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है जब तक की सरकार इसकी तारीख न बढ़ा दे। ऐसे में टैक्सपेयर्स को रिटर्न दाखिल करने के लिए जरूरी जानकारी की व्यवस्था करने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि जल्द से जल्द अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना उचित है लेकिन उचित होमवर्क के बिना ऐसा करना ठीक नहीं है। उदाहरण के लिए आपको सही इनकम टैक्स फॉर्म भरना, सही इनकम टैक्स रिजीम चुनना और अपने आधार को पैन से लिंक करने के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है। तो जल्द कर लें। रिटर्न दाखिल करने से पहले ये 6 काम जरूर कर लें।

Income Tax Filing 2024

आईटीआर दाखिल करने से पहले क्या करें

ऑनलाइन फॉर्म

इनकम टैक्स डिपार्टमेट ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सभी आयकर फॉर्म की ऑनलाइन और ऑफलाइन यूटिलिटी पहले ही जारी कर दी है। इनमें ITR-1, ITR-2, ITR-3, ITR-4 और ITR-6 शामिल हैं। आपको सही फॉर्म चुनना बहुत जरूरी है, इसलिए आपको पहले यह देखना चाहिए कि आपके लिए कौन सा फॉर्म सही है। ITR-1 उन लोगों के लिए है जो निवासी हैं (सामान्य निवासी नहीं) जिनकी कुल आय 50 लाख रुपए तक है, जिनकी आय वेतन, एक घर की पॉपर्टी, अन्य स्रोतों (ब्याज आदि) से आय है और कृषि आय 5,000 रुपए तक है। इसी तरह अन्य आईटीआर फॉर्म के लिए जानकारी पता कर लें।

End of Feed