Power Sector Shares High Return in Summer: गर्मी का मौसम लोगों के लिए परेशानी तो कुछ इंडस्ट्री और कंपनियों के लिए अवसर लेकर आता है। इस दौरान गर्मियों से जुड़े प्रोडक्ट की मांग बढ़ जाती है। इस समय कई भारतीय क्षेत्र भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। IMD ने 19 से 23 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और 21 से 23 मई तक पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। जानकारों का मानना है कि गर्मी में ये बढ़ोतरी बिजली कंपनियों और कूलर/एसी बनाने वाली कंपनियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे इन कंपनियों के शेयरों में कमाई का मौका बनेगा।
बिजली सेक्टर के शेयर
ये भी पढ़ें -
इन Power सेक्टरों में लगाएं दांव
गर्मियों के मौसम में लोग एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे जैसे प्रोडक्ट खरीदते हैं। इसी तरह, बिजली की खपत में बढ़ोतरी से बिजली क्षेत्र और इससे जुड़े सेक्टरों को भी फायदा होता है। इन सेक्टरों की कंपनियों के शेयरों पर फोकस करें। देश की मौसम एजेंसी ने सामान्य से अधिक तापमान को लेकर चेतावनी दी है, जिसके बाद इस हफ्ते एयर कूलर बनाने वाली और पावर जनरेटर कंपनियों के शेयरों में उछाल आया।
ब्लू स्टार और हैवेल्स Power Stock
ब्लू स्टार लिमिटेड का शेयर बीते हफ्ते 170 रु (12%) की बढ़त के साथ 1,588.85 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह हैवेल्स इंडिया का शेयर बीते हफ्ते 124.10 रु या 7.35 फीसदी की मजबूती के साथ 1,811.60 रु पर बंद हुआ।
पावर सेक्टर के शेयर
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर भारत में बिजली की खपत नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। गर्मी में ये बढ़ोतरी बिजली कंपनियों के पक्ष में है। जानकारों के अनुसार निवेशकों को टाटा पावर, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एनटीपीसी, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी और जेएसडब्ल्यू एनर्जी जैसी कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए।
पिछले हफ्ते टाटा पावर, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एनटीपीसी और अन्य कई बिजली कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है
