DND फ्लाईओवर में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी IL&FS, कर्ज का बोझ कम करने के लिए लिया फैसला

DND Flyover: नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले DND फ्लाईओवर का परिचालन करने वाली कंपनी NTBCL में से IL&FS 26 प्रतिशत अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। फ्लाईओवर के स्वामित्व एवं रखरखाव का जिम्मा नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (NTBCL) के पास है।

DND Flyover: ढांचागत वित्त प्रदाता IL&FS ने नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले DND फ्लाईओवर का परिचालन करने वाली कंपनी NTBCL में 26 प्रतिशत की अपनी समूची हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। IL&FS ने DND फ्लाईओवर में अपनी हिस्सेदारी के मौद्रीकरण का फैसला किया है। इस फ्लाईओवर को वर्ष 2001 में दिल्ली से नोएडा तक निर्बाध आवागमन मुहैया करने वाली सड़क के रूप में बनाया गया था।

DND Flyover, IL&FS, NTBC

DND फ्लाईओवर में हिस्सेदारी बेचेगी IL&FS

DND फ्लाईओवर का रखखाव NTBCL के पास

इस फ्लाईओवर के स्वामित्व एवं रखरखाव का जिम्मा नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (NTBCL) के पास है। NTBCL में IL&FS की करीब 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूचीबद्ध कंपनी के बाकी शेयर निवेशकों के पास हैं। सूत्रों ने कहा कि IL&FS के निदेशक मंडल ने इस सड़क परियोजना में अपना हिस्सा बेचने के लिए एक सार्वजनिक प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया है और जल्द ही इस पहल के तहत बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।

End of Feed