Kaynes Technology Share : शेयर बाजार (Share Market) में आपका पैसा बहुत जल्दी डबल हो सकता है। शेयर बाजार (Share Market) में जितना जोखिम है, उतना ही अधिक रिटर्न की उम्मीद। इसीलिए निवेशक शेयर बाजार की तरफ आकर्षित होते हैं। शेयर बाजार में पहले से लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाने के साथ-साथ किसी कंपनी के आईपीओ (IPO) में निवेश करके भी अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। बहुत सी कंपनियों के आईपीओ (IPO) से निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। इसी तरह की एक कंपनी के बारे में आपको हम यहां बताएंगे।
केनेस टेक्नोलॉजी के शेयर ने कराया मुनाफा
कब आया था आईपीओ
केनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) का आईपीओ पिछले साल नवंबर में आया था। केनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) का आईपीओ 10 नवंबर को खुलकर 14 नवंबर को बंद हुआ था। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए 559 रु से 587 रु का प्राइस बैंड तय किया गया था।
कैसे हुए पैसे डबल
आज केनेस टेक्नोलॉजी का शेयर बीएसई पर 1139.60 रु पर बंद हुआ। अगर हम केनेस टेक्नोलॉजी के आईपीओ के प्राइस बैंड के ऊपरी प्राइस यानी 587 रु से भी कंपेयर करें तो इसका शेयर 94.13 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इसने 6 महीनों में निवेशकों का पैसा करीब डबल कर दिया है।
लगातार दिया दमदार रिटर्न
- लिस्टिंग वाले दिन (22 नवंबर 2022) से अब तक दिया 65.14 फीसदी रिटर्न
- 2023 में अब तक दिया है 53.90 फीसदी रिटर्न
- एक महीने में दिया करीब 21 फीसदी रिटर्न
- 5 दिन में दिया है 10.65 फीसदी रिटर्न
कितनी है मार्केट कैपिटल
केनेस टेक्नोलॉजी के शेयर ने अब तक 1,247.35 रु का सबसे ऊंचा स्तर छुआ है, जबकि लिस्टिंग के बाद से इसका शेयर 625.05 रु के निचले स्तर फिसला है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 6,625.92 करोड़ रु है।
क्या है केनेस टेक्नोलॉजी का बिजनेस
केनेस टेक्नोलॉजी एक एंड-टू-एंड और आईओटी (Internet of Things) सॉल्यूशन इनेबल्ड इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। केनेस टेक्नोलॉजी की शुरुआत 2008 में की गई थी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
