Mudra योजना के तहत लिया बिजनेस के लिए पैसा नहीं चुकाया, तो भुगतना पड़ेगा अंजाम, जानें नियम

मुद्रा लोन सरकार की तरफ से दिए जाने वाले स्मॉल बिजनेस लोन हैं जो लोगों को बिना किसी कोलेट्रोल के 10 लाख रु तक उधार लेने की सुविधा देते हैं। लोन बैंकों और एनबीएफसी द्वारा दिए जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुद्रा योजना के तहत लिया लोन चुकाना जरूरी
  • नहीं चुकाने पर हो सकती है कार्रवाई
  • गारंटर भी आ सकती है मुसीबत

Mudra Loan Defaulter : मुद्रा लोन (Mudra Loan) भारत में छोटी राशि बतौर उधार लेने का एक अच्छा ऑप्शन है। हालाँकि, बहुत से लोग इस लोन को नहीं चुका पाते हैं। सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें और जानें कि मुद्रा योजना के तहत लोन न चुकाने पर क्या कार्रवाई हो सकती है। यदि आप मुद्रा योजना के तहत लोन लेने की सोच रहे हैं तो भी नियम पहले से जानना ठीक रहेगा।

क्या है मुद्रा योजना

मुद्रा लोन सरकार की तरफ से दिए जाने वाले स्मॉल बिजनेस लोन (Small Business Loan) हैं जो लोगों को बिना किसी कोलेट्रोल के 10 लाख रु तक उधार लेने की सुविधा देते हैं। लोन बैंकों और एनबीएफसी (Non-Banking Finance Company) द्वारा दिए जाते हैं। लोन चुकाने की अवधि अलग-अलग कर्जदाता के पास अलग होगी। वैसे ये 12 से 48 महीने तक हो सकती है।

End of Feed