अगर 200 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल, तो भारत में क्या होगा पेट्रोल का दाम? आंकड़े देख उड़ जाएगी आपकी नींद!

ईरान का होर्मुज स्ट्रेट रूट दुनिया के लिए बेहद अहम रास्ता है. यहां से ग्लोबल तेल कारोबार का करीब 20 फीसदी यानी रोज लगभग 2 करोड़ बैरल तेल गुजरता है. लेकिन ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हो गई है ऐसे में अगर कच्चा तेल 200 डॉलर के पार गया तो भारत में पेट्रोल कितने का मिलेगा?

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक डरावना सवाल बार-बार उठ रहा है अगर इजरायल-ईरान युद्ध या किसी बड़े वैश्विक संकट की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें $200 प्रति बैरल तक पहुंच गईं, तो क्या होगा? मौजूदा समय में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन $200 का स्तर एक ऐसी आर्थिक सुनामी ला सकता है जिसकी कल्पना मात्र से आम आदमी की नींद उड़ सकती है। भारत जैसे देश के लिए, जो अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, यह स्थिति किसी भी बड़े आर्थिक संकट से कम नहीं होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कच्चे तेल की कीमतें अगर 200 डॉलर के पार गईं तो भारत में पेट्रोल कितने का मिलेगा?

Crude Oil

कितनी हो जाएगी पेट्रोल की कीमत?

कच्चे तेल की कीमतों और पेट्रोल के दाम के बीच के गणित को समझें, तो आमतौर पर माना जाता है कि कच्चे तेल में हर $1 की बढ़त घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत को 50 से 60 पैसे तक बढ़ा देती है। अगर आज कच्चा तेल $100 के आसपास है और पेट्रोल ₹100 के करीब मिल रहा है, तो $200 होने का मतलब है कि कच्चे तेल की बेस प्राइस में ही ₹50 से ₹60 का सीधा उछाल आ जाएगा। जब इस बढ़ी हुई कीमत पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्यों का वैट (VAT) और डीलर का कमीशन जुड़ेगा, तो पेट्रोल की कीमत आसानी से ₹170 से ₹200 प्रति लीटर के स्तर को छू सकती है।

End of Feed