अगर बैंक डूबा तो लॉकर में रखे आपके सोने के गहनों का क्या होगा?

लोग अपने सोने को सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार जब बैंक डूब जाता है तो उसमे रखे सामन का क्या होता है? लोगों के मन में यह सवाल बार-बार आता है कि अगर बैंक कंगाल हो गया, तो क्या लॉकर में रखा सोना भी बैंक के घाटे की भेंट चढ़ जाएगा? आइए जानते हैं इसका सच...

जब भी किसी बैंक की माली हालत खराब होती है या उसके बंद होने की खबरें आती हैं, तो सबसे पहले लोगों को अपने बचत खाते (Savings Account) में जमा खून-पसीने की कमाई की चिंता सताने लगती है। लेकिन एक बड़ा डर उन लोगों के मन में भी होता है जिन्होंने बैंक के सेफ डिपॉजिट लॉकर (Safe Deposit Locker) में अपने पुरखों के सोने के गहने, पुश्तैनी जेवर या जमीन-जायदाद के जरूरी कागज रखे हुए हैं। लोगों के मन में यह सवाल बार-बार आता है कि अगर बैंक कंगाल हो गया, तो क्या लॉकर में रखा सोना भी बैंक के घाटे की भेंट चढ़ जाएगा?

Gold

बैंक और ग्राहक का रिश्ता

बैंक में लॉकर और बैंक खाते के बीच एक बहुत बड़ा बुनियादी और कानूनी अंतर होता है। जब आप बैंक के बचत खाते या एफडी (FD) में पैसा जमा करते हैं, तो आप बैंक को पैसा 'उधार' दे रहे होते हैं और वह बैंक की देनदारी (Liability) बन जाता है। लेकिन लॉकर के मामले में बैंक और आपके बीच का रिश्ता 'मकान मालिक और किराएदार' जैसा होता है। बैंक आपको सिर्फ एक सुरक्षित लोहे की अलमारी किराए पर देता है। लॉकर के अंदर क्या रखा है, इसकी जानकारी बैंक को नहीं होती और न ही उस सामान पर बैंक का कोई मालिकाना हक होता है। इसलिए, कानूनन अगर बैंक डूबता है या दिवालिया होता है, तो वह आपके लॉकर में रखे गहनों को हाथ नहीं लगा सकता। वह आपकी निजी संपत्ति है और बैंक के लेनदार (जिनका बैंक पर कर्ज है) उस पर अपना दावा नहीं कर सकते।

End of Feed