Idea के शेयर में फिर लौटी तेजी, आज इस अच्छी खबर के दम पर उछला स्टॉक

Vodafone Idea share Price: कंपनी पर कुल कर्ज 2.09 लाख करोड़ रुपये है जिसमें 4,424 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज, 1.24 लाख करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम भुगतान दायित्व और 80,502 करोड़ रुपये की एजीआर देनदारी शामिल है।

Vodafone Idea के शेयर में आज अच्छी तेजी रही। काफी समय बाद शेयर 2.34% उछलकर 10.06 रुपये पर बंद हुआ। क्या आपको पता है कि आखिर यह तेजी क्यों आई? आपको बता दें कि आज यह तेजी आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के उस स्टेटमेंट के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा कि वोडाफोन आइडिया के समायोजित सकल राजस्व (AGR) देनदारी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने दूरसंचार कंपनी के लिए एक 'निर्णायक मोड़' का काम किया है। इस फैसले के बाद अब कंपनी वजूद बचाने से आगे बढ़कर टिकाऊ ग्रोथ पर ध्यान दे सकती है। बिड़ला ने समूह की वार्षिक टिप्पणी में कहा कि वोडाफोन आइडिया का अनुभव इस विश्वास को रेखांकित करता है कि “कठिन दौर स्थायी नहीं होते, मजबूत कंपनियां टिकती हैं।

Voda Idea
  • वोडाफोन आइडिया

कंपनी को लेकर अनिश्चितता दूर हुई

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से लंबे समय से बनी अनिश्चितता दूर हुई है और सरकार के निर्णायक हस्तक्षेप से परिचालन वातावरण में बुनियादी बदलाव आया है। कई वर्षों में पहली बार स्थिति स्पष्ट हुई है, जिससे कंपनी अब अपना वजूद बचाने से आगे बढ़कर टिकाऊ ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।

End of Feed