चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खबर, ग्लोबल नेटवर्किंग गाइडलाइन्स जारी

Chartered Accountants: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट पेशेवरों की प्रमुख संस्था (ICAI) ने वैश्विक नेटवर्किंग के नए दिशा-निर्देश जारी किए। इन नियमों से घरेलू सीए फर्मों को बड़े नेटवर्क बनाने और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ सहयोग करने का रास्ता साफ हो गया है। अब विदेशी नेटवर्क को भारतीय फर्मों के साथ जुड़ने के लिए आईसीएआई में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

Chartered Accountants : भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रोफेशनल्स की टॉप संस्था, भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) ने बुधवार को नई वैश्विक नेटवर्किंग दिशानिर्देश अधिसूचित किए। इन दिशानिर्देशों का मकसद घरेलू सीए फर्मों को बड़े नेटवर्क बनाने और वैश्विक स्तर पर सहयोग करने का रास्ता खोलना है। ICAI की अधिसूचना के अनुसार भारत में संचालित किसी भी 'चार्टर्ड अकाउंटेंट के वैश्विक नेटवर्क' को उनकी भारतीय गतिविधियों के संबंध में आईसीएआई के नियामक दायरे में लाना होगा। इसका मतलब यह है कि विदेशी सीए नेटवर्क यदि भारतीय फर्मों के साथ सहयोग करना चाहते हैं, तो उन्हें ICAI में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। ICAI के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी ने कहा कि यह नया ढांचा देश में पेशेवर नेटवर्क विकसित करने के लिए एक सक्षम वातावरण तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि इससे घरेलू फर्मों को वैश्विक व्यापार के उभरते परिदृश्य में समान अवसर मिलेंगे। प्रसन्न कुमार के अनुसार, यह कदम भारतीय फर्मों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, नवीन ज्ञान और उभरती तकनीक तक पहुंच प्रदान करेगा और उनकी पेशेवर क्षमता को मजबूत करेगा।

ICAI, Chartered Accountants, global networking, Indian CA firms

वैश्विक मंच पर भारत के सीए फर्मों की ताकत बढ़ाएगा आईसीएआई का नया नेटवर्किंग ढांचा (तस्वीर-istock)

घरेलू फर्मों के लिए वैश्विक अवसर

इस पहल का उद्देश्य भारत में घरेलू स्तर पर बड़ी सीए फर्मों के विकास को बढ़ावा देना है। सरकार भी ऐसे प्रयास कर रही है ताकि भारतीय फर्में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। ICAI के पास वर्तमान में देशभर में पांच लाख से अधिक सदस्य हैं। इस नए नेटवर्किंग ढांचे से घरेलू फर्मों को वैश्विक साझेदारियों के लाभ मिलेंगे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपने संचालन को ढालने में मदद मिलेगी।

End of Feed