IAS का पता नहीं, पर हर दिन 1 करोड़ रुपये बना रही ये कोचिंग कंपनी, एक साल में 61 करोड़ मुनाफा!

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के जरिये IAS बनना लाखों युवाओं का सपना होता है। इस सपने की ताकत अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिविल सर्विसेज की कोचिंग कराने वाली यह कंपनी हर दिन तकरीबन 1 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जुटा रही है और पूरे साल में करीब 61 करोड़ रुपये का प्रॉफिट रिपोर्ट किया है।

UPSC Civil Services। IAS Coaching Industry लगातार ग्रोथ कर रही है। SME कैटेगरी की ऐसी ही एक कंपनी Drishti IAS ने बुधवार को अपने ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY 25) के वार्षिक नतीजों में बताया है कि कुल रेवेन्यू 364 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) करीब 61 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह अगर इस रेवेन्यू और प्रॉफिट को पूरे साल में डिवाइड किया जाए, तो कंपनी ने हर दिन 99.72 लाख यानी करीब 1 करोड़ रुपये प्रतिदिन कमाए, जिसमें से 16.57 लाख रुपये प्रतिदिन का मुनाफा रहा।

Drishti IAS

कोचिंग इंडस्ट्री में बन रहा पैसा

सालाना आधार पर घटी कमाई

देश में कोचिंग इंडस्ट्री का बाजार करीब 60 हजार करोड़ रुपये का है। यह बाजार 16% CAGR के साथ बढ़ रहा है। Drishti IAS की तरफ से जारी फाइनेंशियल नतीजों के मुताबिक कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट सालाना आधार पर घटा है। कंपने ने FY 24 में 405 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रिपार्ट किया था। रेवेन्यू के साथ ही कंपनी के EBITDA में भी कमी आई है। यह 127 करोड़ रुपये से घटकर 77 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं, PAT 90 करोड़ से घटकर 61 करोड़ रुपये रह गया है।

End of Feed