Stocks in News: HUL को मिला 1159 करोड़ का टैक्स नोटिस, वेदांता ने दी कॉन्ट्रैक्ट पर सफाई और RVNL को मिला नया ऑर्डर, जानें खबरों वाले शेयरों में और क्या?

Stocks to Watch Today: 9 जनवरी को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं। तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर, रेगुलेटरी अपडेट, MoU, GST नोटिस और IPO से जुड़ी खबरों के चलते Vedanta, RVNL, BEL, Devyani International, Eternal, Bajaj Finserv और Adani Enterprises जैसे शेयरों में निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी। अलग-अलग सेक्टर से आई इन खबरों का असर आज के कारोबार में स्टॉक-स्पेसिफिक मूवमेंट पर दिख सकता है।

Stocks in News Today: कारोबारी अपडेट, तिमाही नतीजों, ऑर्डर जीत और रेगुलेटरी घटनाक्रम के चलते आज 9 जनवरी को कई लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इंजीनियरिंग, कंज्यूमर सर्विसेज, डिफेंस, एनर्जी, इंश्योरेंस और रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनियां आज के कारोबार में फोकस में रहेंगी।

stock in News

इन स्टॉक्स में रहेगी हलचल (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

एल्कॉन इंजीनियरिंग : Elecon Engineering Company ने तिमाही नतीजे जारी करते हुए बताया कि कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 33 प्रतिशत घटकर 72 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 107.5 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू 4.3 प्रतिशत बढ़कर 551.7 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed