HUL का जबरदस्त मुनाफा: तीन महीने में 2,768 करोड़ रुपये की कमाई

HUL Results: इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 5.15% बढ़कर 16,296 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल यही बिक्री 15,497 करोड़ रुपये रही थी। HUL का कुल खर्च भी बढ़ा है। इस बार कंपनी ने 13,284 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि पिछले साल की तुलना में 7.25% ज्यादा है।

HUL Results: तेल, साबुन और घरेलू इस्तेमाल की चीजें बेचने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अप्रैल से जून 2025 के बीच शानदार प्रदर्शन किया है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब 6% बढ़कर 2,768 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में HUL को 2,612 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

HUL

HUL (Hindustan Unilever)

बिक्री में भी बढ़ोतरी

इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 5.15% बढ़कर 16,296 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल यही बिक्री 15,497 करोड़ रुपये रही थी। HUL का कुल खर्च भी बढ़ा है। इस बार कंपनी ने 13,284 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि पिछले साल की तुलना में 7.25% ज्यादा है।

End of Feed