सोमवार से कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? किस सेक्टर में दिखेगी तेजी, जानें सबकुछ

रिलायंस ब्रोकिंग लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह कैलेंडर वर्ष 2026 की शुरुआत होगी, और दिसंबर के वायदा-विकल्प सौदे पूरे होने के कारण अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.09 अंक और निफ्टी 75.9 अंक चढ़कर बंद हुआ। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी? अगर आप भी निवेशक हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूंढ रहे होंगे। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर बाजार में निवेशकों की धारणा व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से प्रभावित होगी। विश्लेषकों ने कहा कि साथ ही वाहन बिक्री के आंकड़ों पर भी करीबी नजर रखी जाएगी। इस साल के कुछ कारोबारी सत्र ही बाकी रहने के कारण भारतीय शेयर बाजारों के सीमित दायरे में रहने का अनुमान है, हालांकि रुझान सकारात्मक रह सकता है।

शेयर बाजार

शेयर बाजार

अधिक उतार-चढ़ाव रहने की संभावना

रिलायंस ब्रोकिंग लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह कैलेंडर वर्ष 2026 की शुरुआत होगी, और दिसंबर के वायदा-विकल्प सौदे पूरे होने के कारण अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घरेलू स्तर पर जिन प्रमुख आंकड़ों पर नजर रहेगी, उनमें नवंबर का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक और एचएसबीसी विनिर्माण पीएमआई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजार अमेरिका से जुड़े व्यापक आर्थिक संकेतों पर करीबी नजर रखेंगे, जिनमें एफओएमसी बैठक का ब्यौरा और फेडरल रिजर्व की बैलेंस शीट से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।

End of Feed