भारत कैसे बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था? नितिन गडकरी ने बताया फॉर्मूला

Indian Economy: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए फॉर्मूला बताया। साथ ही सीएसआईआर के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समारोह में उन्होंने बताया कि कृषि अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन बनाकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाई जा सकती है।

Indian Economy : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि अगर भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है, तो उसे आयात कम करने और निर्यात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि देश को ऊर्जा और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भर बनना बेहद जरूरी है। गडकरी यह बात बुधवार को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

Nitin Gadkari, Road Transport and Highways Minister, Indian economy

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (तस्वीर-X)

कृषि अपशिष्ट से बन सकता है अवसर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक गडकरी ने कहा कि कृषि अपशिष्ट यानी एग्रो-वेस्ट को बेकार समझने की बजाय उसे एक उपयोगी संसाधन के रूप में देखा जाना चाहिए। पराली और अन्य कृषि अवशेषों से ईंधन और निर्माण सामग्री बनाई जा सकती है। इससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और देश का कच्चे तेल पर निर्भर रहना भी कम होगा। उन्होंने कहा कि इससे पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण भी काफी हद तक घटेगा।

End of Feed