सरेंडर करनी है LIC पॉलिसी? पहले समझ लें टेन्योर और टैक्स के नियम

कई बार पॉलिसीहोल्डर को किसी वजह से बीमा कवरेज बंद करना पड़ता है या बीच में ही पैसे निकालने की जरूरत होती है। ऐसे में पॉलिसी सरेंडर (Surrender) यानी मैच्योरिटी से पहले पॉलिसी को खत्म करके उसका सरेंडर वैल्यू लेना एक विकल्प बन सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आप अपनी LIC पॉलिसी समय से पहले कैसे सरेंडर कर सकते हैं।

लोग अक्सर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लंबे समय की वित्तीय सुरक्षा के लिए खरीदते हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई पॉलिसी ऑफर करती है। ये पॉलिसियां तय समयावधि (Tenure) के लिए होती हैं।

Surrender LIC Policy

Surrender LIC Policy

लेकिन कई बार पॉलिसीहोल्डर को किसी वजह से बीमा कवरेज बंद करना पड़ता है या बीच में ही पैसे निकालने की जरूरत होती है। ऐसे में पॉलिसी सरेंडर (Surrender) यानी मैच्योरिटी से पहले पॉलिसी को खत्म करके उसका सरेंडर वैल्यू लेना एक विकल्प बन सकता है। हालांकि, LIC पॉलिसी सरेंडर करने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और बीमा कवरेज भी खत्म हो जाएगा। इसलिए इस फैसले को लेने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बहुत अहम है।

End of Feed