खोया हुआ आधार नंबर या भूला हुआ Aadhaar कैसे प्राप्त करें? यहां जानें पूरा प्रॉसेस

अगर आधार नंबर पता हो तो ई-आधार डाउनलोड करना आसान होता है, लेकिन नंबर भूल जाने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने इसके लिए आसान ऑनलाइन तरीका उपलब्ध कराया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपका खोया आधार कार्ड नंबर कैसे मिलेगा, यहां हमने आपको ये पता करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस भी दिया है।

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज हर किसी के लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बैंकिंग, निवेश या किसी भी तरह की आधिकारिक प्रक्रिया में आधार कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में अगर आधार कार्ड गुम हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन असली दिक्कत तब आती है, जब कार्ड के साथ-साथ उसका नंबर भी याद न हो।

Aadhar card

Aadhar card

कैसे मिलेगा खोया आधार?

अगर आधार नंबर पता हो तो ई-आधार डाउनलोड करना आसान होता है, लेकिन नंबर भूल जाने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने इसके लिए आसान ऑनलाइन तरीका उपलब्ध कराया है। इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर Send OTP पर क्लिक करना होगा। आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालते ही स्क्रीन पर आधार से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी। चाहें तो आप वहीं से ई-आधार डाउनलोड भी कर सकते हैं।

End of Feed