कहीं और तो नहीं चल रहा आपका अकाउंट? एक गलती और मोबाइल बैंकिंग से साफ हो जाएगा खाता

हैकर्स अब केवल ओटीपी (OTP) के भरोसे नहीं रहते, बल्कि वे आपके बैंकिंग ऐप में सेंध लगाकर उसे रिमोटली एक्सेस करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आइए बताते हैं आप कैसे चेक करें कि आपका अकाउंट कहां-कहां खुला है?

आज के दौर में बैंकिंग हमारे स्मार्टफोन की मुट्ठी में सिमट गई है। पैसे भेजने से लेकर बिल जमा करने तक, सब कुछ मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए चुटकियों में हो जाता है। लेकिन जैसे-जैसे सुविधाएं बढ़ी हैं, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों के जाल भी बिछ गए हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां ग्राहकों का बैंक अकाउंट उनके अनजाने में किसी दूसरे डिवाइस पर भी चल रहा होता है। हैकर्स अब केवल ओटीपी (OTP) के भरोसे नहीं रहते, बल्कि वे आपके बैंकिंग ऐप में सेंध लगाकर उसे रिमोटली एक्सेस करने की कोशिश करते हैं। अगर आपका अकाउंट किसी अनजान मोबाइल या कंप्यूटर पर लॉगिन है, तो आपकी मेहनत की कमाई एक पल में साफ हो सकती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि कहीं और तो आपका बैंक अकाउंट नहीं चल रहा है?

Bank Account  Cloning

अनजान डिवाइस लॉगिन

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका मोबाइल बैंकिंग ऐप किसी और के फोन में खुल जाए तो क्या होगा? साइबर अपराधी फिशिंग लिंक या फर्जी ऐप्स के जरिए आपके लॉगिन क्रेडेंशियल्स चुरा लेते हैं। एक बार एक्सेस मिलने के बाद, वे आपके अकाउंट की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि कई बार यूजर्स को पता ही नहीं चलता कि उनका अकाउंट 'मल्टीपल डिवाइसेज' पर एक्टिव है। यह स्थिति तब और भी गंभीर हो जाती है जब आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं या फोन में अनजान लिंक्स पर क्लिक कर देते हैं।

End of Feed